भिलाई में गैंगस्टर स्टाइल अटैक से मची सनसनी: पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर किया हमला, वैशाली नगर पुलिस ने घंटों में दबोचे आरोपी

भिलाई में गैंगस्टर स्टाइल अटैक से मची सनसनी: पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर किया हमला, वैशाली नगर पुलिस ने घंटों में दबोचे आरोपी

पंजाब बार वैशाली नगर के बाहर पुरानी बात को लेकर विवाद कर प्रार्थी पक्ष पर हमला किया गया।

आरोपियों द्वारा बियर की कांच की बोतल एवं धारदार वस्तु से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया गया।

घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकल जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

दुर्ग : प्रार्थी ज्ञानेश साहू उर्फ आकाश, उम्र 28 वर्ष, निवासी न्यू दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया जुनवानी भिलाई द्वारा थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.05.2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे वह अपने बड़े भाई आशीष साहू एवं परिचित के साथ पंजाब बार वैशाली नगर गया हुआ था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई बाहर निकला, जहां 04 अज्ञात युवकों द्वारा उसके साथ विवाद कर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए बियर की कांच की बोतल एवं धारदार वस्तु से हमला किया गया।

रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 184/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1), 109, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी की गई। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रेम नेताम एवं 03 विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आरोपी का नाम :

1. प्रेम नेताम, उम्र 19 वर्ष, निवासी डेरा बस्ती फरीद नगर वार्ड क्रमांक 07 थाना सुपेला।

2. 03 विधि से संघर्षरत बालक।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Crime