जशपुर ब्रेकिंग : धसमा की लावा नदी में अवैध रेत खनन की खबर निकली गलत, PM आवास निर्माण के लिए ग्रामीण ला रहे थे रेत — जांच में नहीं मिला अवैध उत्खनन का कोई सबूत

जशपुर ब्रेकिंग : धसमा की लावा नदी में अवैध रेत खनन की खबर निकली गलत, PM आवास निर्माण के लिए ग्रामीण ला रहे थे रेत — जांच में नहीं मिला अवैध उत्खनन का कोई सबूत

धसमा में अवैध रेत खनन नहीं, PM आवास के लिए ले जाते थे ग्रामीण

जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार ‘बहती नदी से तरक्की, धरसा की लावा नदी से रोज निकाल रहे 50 ट्रैक्टर रेत‘‘ के संबंध में ग्राम धसमा, तहसील मनोरा में उपस्थित ग्रामवासियों के समक्ष 16 मई 2026 को जांच की गई।

ग्रामवासियों ने बताया कि दो सप्ताह पहले ग्रामवासियों द्वारा स्वयं के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने हेतु रेत गांव के पास लावा नदी से लाई गई थी। गांव वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पास की लावा नदी से रेत लाते हैं। प्रतिदिन 50 ट्रैक्टर रेत नहीं निकलता है। वर्तमान में नदी से किसी के द्वारा भी रेत नहीं निकाला जा रहा है। जांच के दौरान रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते नहीं पाया गया।

लावा नदी में ग्राम रातामाटी में रेत खदान 02 फरवरी 2024 से 01 फरवरी 2026 तक स्वीकृत रही है। जिसमें आगामी 03 वर्ष की कालावधि के लिए उत्खनिपट्टा स्वीकृति हेतु अनुबंध निष्पादन व पंजीयन कराएं जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

Jashpur