ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता : पुलिस ने तस्करों की साजिश की नाकाम, सात गौ-वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे थे गौ-वंश, आरोपी तस्कर फरार, पतासाजी जारी.

ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता : पुलिस ने तस्करों की साजिश की नाकाम, सात गौ-वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, जंगल के रास्ते झारखंड ले जाए जा रहे थे गौ-वंश, आरोपी तस्कर फरार, पतासाजी जारी.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20 मई 2026 की प्रातः करीबन 4:30 बजे चौकी लोदाम पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम डहुकोना के जंगल के रास्ते 07 नग गौ-वंशों को पैदल जल्दी-जल्दी हांक कर बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर चौकी मनोरा पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम डहुकोना रवाना हुआ गया, जहां जंगल में पुलिस ने देखा कि दो व्यक्ति कुछ गौ-वंशों को पैदल हांक कर जल्दी जल्दी पैदल हांक कर ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल घेरा बंदी की गई, इस दौरान पुलिस की टीम को देख कर संदिग्ध गौ तस्कर, अंधेरे व जंगल का फायदा उठाते हुए गौ-वंशों को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के द्वारा मौके से 07 नग गौ-वंशों को सकुशल बरामद किया गया, पुलिस के द्वारा सभी 07 नग गौ-वंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। पुलिस की टीम फरार गौ तस्करों की पतासाजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

इस प्रकरण की कार्यवाही व गौ-वंशों की सकुशल बरामदगी में चौकी प्रभारी मनोरा सहायक उपनिरीक्षक शांति प्रमोद टोप्पो, प्रधान आरक्षक वितीन भगत, आरक्षक शैलेन्द्र तोमर, आरक्षक रविन्द्र पैंकरा व आरक्षक जगजीवन राम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Crime Jashpur