महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को भेजा जेल,चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की घटना.
महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 74,75(1)(i),351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध.
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “महिलाओं के विरूद्ध अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना होगा, आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने रायगढ़ पुलिस प्रतिबद्ध.”
रायगढ़ : रायगढ़ में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने वाले अधेड़ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह संदेश दिया है कि महिलाओं के विरूद्ध अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
महिला थाना रायगढ़ में दिनांक 18 मई 2026 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र की एक महिला (उम्र करीब 30 साल) द्वारा ग्राम पतरापाली कोतरलिया निवासी माधो घोष उर्फ माधव यादव (65 वर्ष) के खिलाफ छेड़-छाड़ और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया था कि 18 मई की सुबह वह अपने पति को खोजते हुए आरोपी माधव यादव के दुकान के पास पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने महिला को बैठाकर उसके पति को फोन से बुलाने की बात कही। कुछ देर बाद आरोपी ने बाहर का गेट बंद कर महिला को गलत नियत से पकड़कर अंदर ले जाने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध और चिल्लाने पर वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वहां से भागी। जाते समय आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी अपने पति और परिजनों को दी, जिसके बाद महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में महिला थाना रायगढ़ में आरोपी माधो घोष उर्फ माधव यादव पिता बलराम यादव निवासी कोतरलिया रायगढ़ के विरुद्ध अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 74, 75(1)(i), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उपनिरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं महिला थाना स्टॉफ द्वारा कार्रवाई की गई।

