ग्राम गिनाबहार और सिकिरमा में लगाया गया शिविर
जशपुर : भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार “जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के तहत ग्राम गिनाबहार और फरसाबहार विकास खंड के ग्राम सिकिरमा में शिविर लगाया गया।
जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और ग्रामवासियों का आधार अपडेट,आय जाति, निवास प्रमाण के आनलाइन आवेदन और आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

