सुशासन तिहार से लेकर राजस्व प्रकरणों तक त्वरित कार्रवाई के निर्देश—कलेक्टर रोहित व्यास बोले, जनता को तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, हर लंबित मामले का समय-सीमा में हो समाधान

सुशासन तिहार से लेकर राजस्व प्रकरणों तक त्वरित कार्रवाई के निर्देश—कलेक्टर रोहित व्यास बोले, जनता को तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, हर लंबित मामले का समय-सीमा में हो समाधान

एग्रीस्टेक पंजीयन के पेंडिंग वेरिफिकेशन को तेजी से करे पूर्ण

फौती, नामांतरण, बंटवारा के प्रकरण पंचायत स्तर पर ही करे निराकृत

सुशासन तिहार के आवेदनों का भी करे पूर्ण निराकरण

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन उपरांत आवेदनों के पेंडिंग अप्रूवल और वेरिफिकेशन कार्यों को एक सप्ताह के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके लिए राजस्व अधिकारियों को गंभीरता पूर्वक कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड अपडेशन की शिकायत नहीं आनी चाहिए सभी रिकॉर्डों का ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने लंबे समय से लंबित राजस्व प्रकरणों में सक्रियता दिखाते हुए निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने पंचायत स्तर पर फौती, नामांतरण, बंटवारा के प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों को तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और ग्राम पंचायत में प्रति सप्ताह होने वाले ग्रामीण सचिवालय में स्थानीय स्तर पर ही समस्या का समाधान हो जाएगा। कलेक्टर श्री व्यास ने सुशासन तिहार के आवेदनों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का तेजी से निराकरण सुनिश्चित करे, जिससे लोगों को त्वरित लाभ मिल सके। इस दौरान बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, सभी एसडीएम सहित वीसी के माध्यम से जिले के तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

प्रकरणों के निराकरण में लाएं तेजी –

कलेक्टर श्री व्यास ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नामांतरण, डायवर्सन, भू-अर्जन, त्रुटि सुधार, सीमांकन, स्वामित्व योजना, आरबीसी 6-4 सहित सभी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने स्वामित्व योजना, मसाहती गांव सर्वेक्षण, किसान किताब में आधार प्रविष्टि, डिजिटल हस्ताक्षर से अभिलेख सत्यापन, भू-नक्शा अद्यतन, भू-बंटन रिकॉर्ड दुरुस्ती तथा त्रुटि सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि राजस्व विभाग के मैदानी अमले सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि आम जनता को प्रकरणों के निराकरण में त्वरित लाभ मिल सके। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को भी विशेष अभियान चलाकर शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।

Jashpur