जशपुर में सुशासन तिहार को लेकर प्रशासन का बड़ा अपडेट : पण्डरापाठ, रेमने, घरजियाबथान और खारीबहार शिविरों की नई तारीखें जारी

जशपुर में सुशासन तिहार को लेकर प्रशासन का बड़ा अपडेट : पण्डरापाठ, रेमने, घरजियाबथान और खारीबहार शिविरों की नई तारीखें जारी

सुशासन तिहार: शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन

15 मई को पण्डरापाठ, रेमने, घरजियाबथान एवं खारीबहार सेक्टर में प्रस्तावित शिविरों की तिथियों में परिवर्तन

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन सुचारू रूप से जारी है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक सरल एवं सहज रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से गांवों के समीप शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को काफी राहत मिल रही है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सुशासन तिहार के प्रभावी एवं व्यवस्थित संचालन के लिए सभी नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविरों में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा योजनाओं की जानकारी और लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने को कहा है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाने वाले शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है।

 संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत बगीचा अंतर्गत पण्डरापाठ पंचायत भवन के पास सेक्टर में पूर्व निर्धारित 15 मई के स्थान पर अब 16 मई को शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में पण्डरापाठ, छिरोडीह, खखरा, महनई, सुलेसा दनगरी, भड़िया, मुढ़ी, सारूढाब, सोनगेरसा, गायबुड़ा, छिछली ‘र’, रौनी, कुरकुरिया, सरधापाठ, देवडांड़ और रोकड़ा के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी प्रकार जनपद पंचायत मनोरा के रेमने सेक्टर में आयोजित शिविर की तिथि 15 मई से संशोधित कर 19 मई कर दी गई है। इस शिविर में करडीह, अलोरी, तालासिली, ओरकेला, पटिया, रेमने, पंडरसिली, सोनक्यारी, गीधा, अंधरझर, बहेरना, बेंजोरा, खम्हली, कारादरी और अजधा के ग्रामवासी शामिल रहेंगे। जनपद पंचायत पत्थलगांव के घरजियाबथान सेक्टर में आयोजित शिविर की तिथि 15 मई से संशोधित कर 20 मई की गई है। इसमें खरकट्टा, खारढोढ़ी, घरजियाबथान, चंदागढ़, चन्दरपुर, डुमरबहार, तमता, तिरसोंठ, सुरजगढ़, शेखरपुर, रघुनाथपुर, बिलडेगी, बटुराबहार, बनगांव बी, बालाझर, कुड़केलखजरी और पण्डरीपानी के ग्रामीण शामिल होंगे।‌

 जनपद पंचायत फरसाबहार के खारीबहार सेक्टर में पूर्व निर्धारित 15 मई के स्थान पर अब 02 जून को शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में बाबूसाजबहार, अंकिरा, भेजरीडांड, सिकिरमा, गारीघाट, झारमुण्डा, खारीबहार, कोरंगामल, लवाकेरा, फरदबहार, दलटोली, बारो और कोनपारा के ग्रामीण शामिल रहेंगे। जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं, मांगों एवं आवेदन प्रस्तुत करने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Jashpur