बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर : मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 से 28 लाख से अधिक लोगों को 757 करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ

बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर : मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 से 28 लाख से अधिक लोगों को 757 करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

पुराने बकाया बिजली बिलों पर सरचार्ज माफी और आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आम उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पुराने एवं भारी बिजली बिलों से परेशान उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करना है। योजना के तहत बकाया बिजली बिलों पर लगने वाले सरचार्ज को पूरी तरह माफ किया जा रहा है। साथ ही उपभोक्ताओं को शेष राशि एकमुश्त अथवा आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी जा रही है।

 योजना के प्रमुख प्रावधानों के अनुसार कुछ पात्र श्रेणियों को मूल बकाया राशि पर भी विशेष छूट का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ पहुंचाकर बिजली बिल संबंधी समस्याओं से राहत दिलाना है। यह योजना 1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावशील रहेगी। शासन के अनुसार इस पहल से राज्य के 28 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को 757 करोड़ रूपए से ज्यादा की राहत मिली है। योजना का लाभ मुख्य रूप से बीपीएल परिवारों, सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं तथा कृषि उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1912 से भी संपर्क किया जा सकता है तथा वेबसाइट www.cspdcl.co.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने लंबित बिजली बिलों का समाधान करें और आर्थिक राहत प्राप्त करें।

Jashpur