सिमड़ा सुशासन शिविर में सुगन्ती तिर्की को मिला ट्राइसाईकिल
3 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया गया
जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है।
इसके साथ ही हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। दुलदुला विकास खंड के ग्राम सिमड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 3 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र और 1 दिव्यांग हितग्राही को ट्राइसाईकिल वितरण किया गया।
इनमें ग्राम सिमड़ा के सुगन्ती तिर्की, को ट्राइसाईकिल मिला और डोम ,नूपपति और रामेश्वर साय को पेंशन स्वीकृत आदेश दिया गया।
सुगन्ती तिर्की ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उनको कही आने जाने में सुविधा होगी दूसरे लोगों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
शिविर में पेंशन स्वीकृत आदेश पाने वाले हितग्राहियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए प्रशासन को दिया धन्यवाद।

