कुनकुरी में ब्लड बैंक को लेकर बड़ी पहल! मरीजों की बढ़ती परेशानी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर भेजा प्रस्ताव, स्वीकृति मिलते ही शुरू होगी स्थापना प्रक्रिया

कुनकुरी में ब्लड बैंक को लेकर बड़ी पहल! मरीजों की बढ़ती परेशानी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर भेजा प्रस्ताव, स्वीकृति मिलते ही शुरू होगी स्थापना प्रक्रिया

कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड बैंक स्थापना का प्रस्ताव भेजा गया, स्वीकृति के बाद प्रक्रिया होगी शुरू

जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘कुनकुरी में ब्लड बैंक की कमी मरीजों की जान पर बन रही आफत‘‘ के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला जशपुर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में ब्लड बैंक की स्थापना के लिए संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, अटल नगर रायपुर को पत्र के माध्यम से स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति प्राप्त होने पर ब्लड बैंक खोलने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

Jashpur