थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा चोरी के 02 प्रकरण में अब तक 03 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार.
आरोपियों द्वारा चोरी की गई संपत्ति – 16 नग बकरा, 15 नग बकरी, 06 नग पट्ठी कुल 37 नग कुल कीमत 77000/- रुपए.
आरोपियों से जप्त की गई संपत्ति – बकरे-बकरी को दुकान में काटने का औजार, तराजू, बिक्री की गई रकम एवं वारदात में उपयोग की गई मोटर साइकल जुमला कीमत 63000/- रुपए.
प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी का नाम –
01. हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू पिता परस राम साहू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी धनुहार पारा स्कूल के पीछे हाल मुकाम चिंगराजपारा बजरंगबली मंदिर के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर.
02. नजीर खान उर्फ मजीद खान पिता शहीद खान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर.
आज गिरफ्तार आरोपी का नाम –
रहीस उर्फ टीर्रू उर्फ मुंडा खान पिता हामिद खान उम्र 25 साल निवासी चिल्हाटी धनुहार मोहल्ला थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में बकरी-बकरा चोरी के बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम सेवार और सारधा से चोरी हुए कुल 37 नग बकरा-बकरी मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जांच के दौरान पता चला कि चोरी के पशुओं को खरीदकर दुकान में काटकर बेचा जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, बकरा-बकरी काटने के औजार, तराजू और बिक्री की रकम समेत कुल ₹63 हजार की संपत्ति जब्त की है। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15 मार्च 2026 को ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी-बकरा को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है, दोनों प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान चोरी के बकरी-बकरा को खरीदकर कर दुकान में काटकर बिक्री करने वाले आरोपी रहीस उर्फ टीर्रू उर्फ मुंडा खान निवासी चिल्हाटी सरकंडा बिलासपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। जो 10 नग बकरा-बकरी को खरीद कर अपने दुकान में काटकर बेचना बताया।
आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किए मोटर साइकल एवं बकरा-बकरी काटने के औजार, तराजू, बिक्री की गई रकम जुमला कीमती 63000/- रुपए को जप्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।

