मधुमक्खी के हमले और कुएं में डूबने से हुई मौत के मामलों में प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ, प्रभावित परिजनों को मिला राहत अनुदान

मधुमक्खी के हमले और कुएं में डूबने से हुई मौत के मामलों में प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ, प्रभावित परिजनों को मिला राहत अनुदान

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत कुल 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

 बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम कुटमा निवासी स्व. सुरजो राम का मधुमक्खी के काटने से 23 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी फिलीसीता भगत के लिए 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

 इसी प्रकार पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंगसुवां निवासी स्व. बृजराम बेहरा का कुएं के पानी में डूबने से 05 सितम्बर 2025 को मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वारिस उनके पुत्र आजाद बेहरा हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

 जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Jashpur