विकास को मिली तेज रफ्तार: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 419 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

विकास को मिली तेज रफ्तार: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 419 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

रायपुर : रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी में विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए 419 लाख रुपए से अधिक के विभिन्न जनहितकारी कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। यह पहल उनके दूरदर्शी नेतृत्व, विकासोन्मुख सोच और जनता के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाती है।

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाठागांव जोन क्रमांक 6 के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 में लगभग ₹179 लाख के  कार्यों का भूमिपूजन किया।

* पुराने जोन कार्यालय (राजस्व विभाग) के पास सामुदायिक भवन निर्माण – ₹110 लाख

* ढेबर सिटी मेन रोड में आर.सी.सी. नाली निर्माण – ₹12.61 लाख

* अवधपुरी में श्री ब्यूटी पार्लर के पास नाली निर्माण कार्य – ₹9.83 लाख

* भाठागांव अवधपुरी में पाइपलाइन विस्तार कार्य – ₹10.84 लाख

* भंचाली ज्वेलर्स से सत्यम ठाकुर के घर तक सी.सी. रोड निर्माण – ₹9 लाख

* बंजारी नगर जनविकास समिति सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण – ₹5 लाख

* सचिन जायसवाल के घर से नवीन साहू के घर तक 800 मीटर रोड निर्माण

* केलाबाड़ी रोड, हनुमान वाटिका, भाठागांव में विकास कार्य – ₹5 लाख

* मठपुरैना में आंगनबाड़ी केंद्र एवं सामुदायिक भवन निर्माण – ₹11 लाख

* अवधपुरी में जनता गैरेज के पास सी.सी. नाली निर्माण – ₹5 लाख शामिल है।

इसके अतिरिक्त

महामाया मंदिर वार्ड क्रमांक 65 में कुल लागत: ₹240.91 लाख विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

नए कार्यों का भूमिपूजन (₹216.61 लाख)

जिसमें  दंतेश्वरी मंदिर से तरुण पटेल एस.टी.डी. दुकान तक नाला निर्माण 86.16 लाख रुपए,

 *गणपत सिंधी स्कूल के बाजू से सिन्हा किराना स्टोर्स तक आर.सी.सी. नाला निर्माण 94.88 लाख रुपए

* महाराजबंध तालाब एम.आर. रोड से दरगाह तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण – ₹7.08 लाख

* नाथ किराना से शक्ति मंदिर तक नाली निर्माण – ₹9.52 लाख

* राधास्वामी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी में पाइपलाइन कार्य एवं इंटरकनेक्शन – ₹4.99 लाख

* बिजली ऑफिस के पीछे से सत्यदेव वर्मा के घर तक सी.सी. रोड निर्माण – ₹13.98 लाख

इसके अतिरिक्त  ₹24.30 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया।

* महाराजबंध तालाब नया रोड, महामाई पारा में सामुदायिक भवन पर कक्ष निर्माण, शीतलालय एवं बोरवेल – ₹14.30 लाख

* डॉ. राधाबाई नवीन कन्या महाविद्यालय के पास, शीतला मंदिर, मठपारा में सामुदायिक भवन निर्माण – ₹10 लाख

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए “वार्ड में 2 करोड़ 40 लाख रुपया के विकास कार्यों की शुरुआत और 40 लाख रुपया के कार्यों का लोकार्पण क्षेत्र की प्रगति में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा”।

“प्रोफेसर कॉलोनी के नागरिकों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए लगभग डेढ़ करोड़ रुपया की लागत से नाले का निर्माण शुरू किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जल-भराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा”।

“विकास का यह कारवां यहीं नहीं रुकेगा; रिंग रोड को जोड़ते हुए 7 लाख रुपया के अन्य कार्य भी जल्द पूरे किए जाएंगे”।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर किए गए कार्यों से दिखाई देता है। हमारा लक्ष्य रायपुर के प्रत्येक वार्ड को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित कर एक आदर्श शहर के रूप में विकसित करना है।”

उनके नेतृत्व में हो रहे इन व्यापक कार्यों से जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी, आवागमन सुगम बनेगा और नागरिकों को बेहतर सामुदायिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कार्यक्रम में विधायक श्री सुनील सोनी जी, महापौर श्रीमती मिनल चौबे जी, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी, सुश्री मोना सेन जी, श्री मनोज वर्मा जी,  जोन अध्यक्ष श्री बद्री गुप्ता जी,  श्री अंबर अग्रवाल जी, श्री मुरली शर्मा जी, श्री विजय अग्रवाल जी, पार्षद श्री रवि सोनकर जी, श्री दीपक जायसवाल श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती अंजलि गोलछा जी, पार्षद श्रीमती जयश्री नायक, श्रीमती सरिता वर्मा,मंडल अध्यक्ष श्री केदार धनगर समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि नगर निगम के अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Chhattisgarh