2 महीने से फरार बदमाश गिरफ्तार: चाकू से हमला करने वाला आरोपी राजा सारथी पुलिस के शिकंजे में, सरकंडा का सूचीबद्ध गुंडा पहुंचा जेल

2 महीने से फरार बदमाश गिरफ्तार: चाकू से हमला करने वाला आरोपी राजा सारथी पुलिस के शिकंजे में, सरकंडा का सूचीबद्ध गुंडा पहुंचा जेल

थाना -सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.) में अप0 क्र.- 286/2026 धारा 296, 352-2, 115-2 BNS, 25 27 आर्म्स एक्ट दर्ज

आरोपी थाना सरकंडा का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है जिसके विरुद्ध कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हासिल कर केंद्रीय जेल बिलासपुर दाखिल किया गया

आरोपी राजा सारथी उर्फ बब्बन सारथी पिता छोटकू सारथी उम्र 23 साल पता प्रभात चौक चिंगराजपारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

बिलासपुर : प्रार्थी जितेंद्र राजपूत निवासी चिंगराज पारा सरकंडा का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.03 2026 की रात्रि करीबन 10:00 बजे प्रभात चौक के पास होली त्यौहार के दिन आरोपी बब्बन सारथी उर्फ राजा सारथी द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार चाकू से मारपीट कर चोट पहुंचाया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी पतासाजी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था आज दिनांक 5. 5. 2026 को 2 महीने से फरार रहे आरोपी राजा सारथी उर्फ बब्बन सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हासिल कर केंद्रीय जेल बिलासपुर दाखिल किया गया।

Crime