रायपुर में बड़ा खुलासा : नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, चिट्टा सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, 2.40 लाख की 11.99 ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार.

रायपुर में बड़ा खुलासा : नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, चिट्टा सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, 2.40 लाख की 11.99 ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार.

दिनांक 03 मई 2026 को एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नरैय्या तालाब स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति अपने कब्जे में अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखें हुए हैं तथा उसकी अवैध बिक्री करने के उद्देश्य से ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्य बताए गए स्थान पर पहुंचे। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पतासाजी की गई, जिसके दौरान कुल 04 व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ हेतु संपर्क करने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस टीम को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे। इस पर टीम द्वारा तत्परता पूर्वक घेराबंदी कर सभी चारों व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राजवीर सिंह, मोहम्मद अयान, उबैद रजा एवं मोहम्मद शरीफ होना बताया। तत्पश्चात विधि-सम्मत तरीके से उनकी तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद होना पाया गया।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11 ग्राम  990 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमत लगभग 2,40,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 215/26 धारा 21(ए), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर प्रकरण में End-to-End  कार्यवाही की जा रही है।

01. राजवीर सिंह पिता जसवीर सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी निगम के पीछे, न्यू खुर्सीपार थाना खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग,

02. मोहम्मद अयान पिता मोहम्मद रफीक उम्र 20 वर्ष निवासी अय्युब होटल के बाजू सर्विस रोड संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर,

03. उबैद रजा पिता नईम रजा उम्र 19 वर्ष निवासी मुन होटल के बाजू गली, बैजनाथपारा रायपुर थाना सिटी कोतवाली रायपुर,

04. मोहम्मद सरीफ पिता अब्दुल वहाब उम्र 24 वर्ष निवासी बैरनबाजार जामा मस्जिद के बाजू गली थाना सिटी कोतवाली रायपुर.

Crime