शादी से लौटते वक्त बना खूनी खेल: मामूली कहासुनी में भड़का गुस्सा, सड़क किनारे फेंकी गई लाश—तेज जांच में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल

शादी से लौटते वक्त बना खूनी खेल: मामूली कहासुनी में भड़का गुस्सा, सड़क किनारे फेंकी गई लाश—तेज जांच में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल

जशपुर : दिनांक 30 अप्रैल 2026 को थाना जशपुर में सूचना मिली कि ग्राम गम्हरिया अघोर आश्रम के बाउंड्री आम रास्ता के पास खेत में बलराम उराव पिता एतवा उरांव उम्र 75 वर्ष निवासी पंडारीपानी नामक बुजुर्ग की हत्या हो गई है कि सूचना पर पुलिस थाना जशपुर की टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर मृतक के शव का पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल जशपुर भेजा गया था जो मामला हत्या प्रकृति होने से अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना जशपुर में अप. क्र. 145/26 धारा 103(1) bns पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जशपुर जिले के पुलिस कप्तान पुलिस उप महा निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा गठित विशेष पुलिस टीम के द्वारा लगातार संदेहियो से पूछताछ की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना व ग्रामीणों के कथन के आधार पर मामले में संदिग्ध अरविंद कुजूर पिता परशुराम कुजूर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पंडरीपानी थाना जशपुर एवम आरोपी सुखनाथ बड़ा पिता लुंदरु बड़ा उम्र 50 वर्ष निवासी पंडरीपानी थाना जशपुर की भूमिका संदेहास्पद होने पर, उन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों संदिग्ध आरोपियों के द्वारा बुजुर्ग बलराम उरांव की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया गया कि दिनांक 29/ 4 /26 के रात्रि जब आरोपीगण गम्हरिया के राजू महतो के घर में शादी खाने गए थे कि मृतक बलराम भी वहां गया हुआ था कि खाना खाने उपरांत रात्रि 8:30 बजे गांव तरफ वापस आ रहे थे कि बलराम के द्वारा इन दोनों को बिना बात के गुलेल से पत्थर मारने लगा तब यह दोनों आरोपी गण मृतक के गुलेल से पत्थर मारने के प्रयास के कारण गुस्सा में आकर ऑनलाइन सेंटर के पीछे रखे हुए सरई लकड़ी के फाड़ी को लेकर आए और ताबड़ तोड़ बुजुर्ग के ऊपर हमला कर दिए वहीं पर उनकी हत्या कर सडक किनारे शव को रख कर भाग गए थे।

आरोपी अरविंद कुजूर और सुखनाथ बड़ा को दिनांक 02/05/2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जशपुर मोर ध्वज देशमुख, उनि भागवत नायकर, सायबर सेल प्रभारी उनि नसरुद्दीन अंसारी, प्रआर अनंत मिराज का सराहनीय योगदान रहा है।

Crime Jashpur