डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान के मामलों में गंभीरतापूर्वक की जा रही कार्यवाही.
अभियान के तहत गुम इंसान के परिजनों से संपर्क कर एवं तकनिकी संसाधनों का उपयोग कर 30 दिनों के भीतर कुल 114 गुम इंसान किये गए दस्तयाब.
अभियान के तहत 14 नाबालिग सहित कुल 114 गम इंसानों को पुलिस टीम द्वारा खोज निकालकर सौंपा गया परिजनों को.
थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा सार्वधिक 29 गुम इंसानों को किया गया बरामद.
अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं और तकनीकी दक्षता का शानदार उदाहरण पेश करते हुए “ऑपरेशन तलाश” और “अभियान मुस्कान” के तहत महज 30 दिनों में 114 गुमशुदा लोगों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया। अंबिकापुर समेत पूरे जिले में चलाए गए इस विशेष अभियान ने न केवल परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई, बल्कि पुलिस की सक्रियता और प्रतिबद्धता को भी साबित किया।
पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा निर्देशन में गुम इंसानों की तलाश हेतु ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान अभियान की शुरुवात 1 अप्रैल से किया गया है, जो पुरे अप्रैल माह चलाया गया। अभियान को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या में गुम इंसानों की पता तलाश कर दस्तायाब कर परिजनों को सुपुर्द किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।
दिशा निर्देशों के परिपालन में जिले की पुलिस टीम द्वारा 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक की स्थिति में 114 गुम इंसानों को खोज निकाला है, जिसमें 80 महिला एवं 20 पुरुष एवं 14 नाबालिग में 02 बालक व 12 बालिका सम्मिलित है। सभी गुम इंसानों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना अंबिकापुर कोतवाली द्वारा 12 गुम इंसान, थाना गांधीनगर द्वारा 25 गुम इंसान, थाना सीतापुर द्वारा 03 गुम इंसान, थाना लखनपुर द्वारा 11 गुम इंसान, थाना उदयपुर द्वारा 10 गुम इंसान, थाना बतौली द्वारा 04 गुम इंसान, थाना लुन्ड्रा द्वारा 07 गुम इंसान, थाना धौरपुर द्वारा 04 गुम इंसान, थाना दरिमा द्वारा 13 गुम इंसान, थाना मणीपुर द्वारा 07 गुम इंसान एवं थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा 04 गुम इंसान बरामद किये गए हैं, थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा अभी तक सार्वधिक गुम इंसानों की दस्तायाबी की गई है। मुस्कान अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 05 नाबालिग बालिका, थाना गांधीनगर द्वारा 04 नाबालिग बालिका, थाना उदयपुर द्वारा 01, थाना बतौली द्वारा 01 नाबालिग बालिका एवं थाना धौरपुर 01, मणिपुर 01 कमलेश्वरपुर द्वारा 01 नाबालिग बालिका कुल 14 नाबालिग बालिका पुलिस टीम द्वारा दस्तायाब किये गए है।
अभियान के दौरान सरगुजा पुलिस द्वारा गुम इंसानों के परिजन से संपर्क कर जानकारी लेकर एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए गुम इंसानों को सकुशल दस्तायाब किया है, ऑपरेशन तलाश एवं मुस्कान अभियान के तहत गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है।

