पुलिस की त्वरित कार्रवाई : देवेन्द्र नगर में चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था शख्स, पुलिस ने दबोचा, रायपुर में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में हुई कार्यवाही.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई : देवेन्द्र नगर में चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था शख्स, पुलिस ने दबोचा, रायपुर में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में हुई कार्यवाही.

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह शराब दुकान के पास अवैध रूप से चाकू रखकर आम लोगों को डराते धमकाते आरोपी सुनील दीप को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी सुनील दीप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 83/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Crime