पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बिना नंबर प्लेट बाइक पर भाग रहे थे चोर, चोरी हुई पैशन प्लस मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने तिल्दा नेवरा फिल्मी अंदाज़ में किया पीछा कर गिरफ्तार.

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बिना नंबर प्लेट बाइक पर भाग रहे थे चोर, चोरी हुई पैशन प्लस मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने तिल्दा नेवरा फिल्मी अंदाज़ में किया पीछा कर गिरफ्तार.

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुशल कुमार निवासी मांढरकला अपने ससुराल ग्राम टंडवा आया था जो दिनाक 06 अप्रैल 2026 को शाम रात में अपने मोटर सायकल पैशन प्लस सीजी 22 ए.एच. 2808 से बैकुंठ शराब दुकान के पास गया था, अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल चेारी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध कर माल मुल्जिम पतासाजी में लिया गया।

ग्राम भूमिया-सांकरा नेशनल हाईवे रोड में  चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट के मोटर सायकल पैशन प्लस में तीन लड़के दिखे जो पुलिस पार्टी को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पकड़ कर पूछताछ करने पर मोटर सायकल को शराब दुकान बैकुंठ से चोरी करना स्वीकार किये, जिनसे प्रार्थी की उक्त नंबर की मोटर सायकल जप्त किया गया तथा गिरफ्तारी पश्चात् ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

01- राजेश यादव उर्फ शोले पिता संतोष यादव उम्र 36 साल पता चूनाभट्ठी थाना गंज जिला रायपुर छ.ग.

02- गजेन्द्र धीवर पिता प्रेमलाल धीवर उम्र 19 साल पता निषाद पारा रांवाभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.

Crime