थाना मस्तूरी चौकी मल्हार पुलिस ने सात दिनों में पकड़ा मोटर सायकल चोर को
आरोपी ने प्रार्थी से पानी पाउच मनाने के बहाने ले उड़ा बाइक, लगातार फुटेज चेक करने से पकड़ा गया आरोपी.
नाम आरोपी – नरोत्तम दास पिता खोलूदास वैष्णव उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम गीधपुरी थाना पचमढ़ी.
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच का शानदार उदाहरण सामने आया है। महज़ सात दिनों के भीतर मोटरसाइकिल चोरी के मामले को सुलझाते हुए मल्हार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चोर ने बड़ी चालाकी से पानी पाउच का बहाना बनाकर बाइक उड़ाई थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना ने उसकी चालाकी पर पानी फेर दिया।

प्रार्थी भारत लाल केवट निवासी ग्राम पकरिया थाना मुलमुला जांजगीर-चांपा का अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 BH 4552 से अपने ससुराल वेदपरसदा मस्तूरी आया था, जहां से अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लिफ्ट मांग कर मोटरसाइकिल ने बैठकर चौकी मल्हार क्षेत्र के ग्राम बुढ़िखार पहुंचा जहां अज्ञात चोर ने प्रार्थी को पानी पाउच लाने के लिए भेजा। प्रार्थी पानी पाउच लेने होटल गया तो मौका पाकर आरोपी मोटरसाइकिल को लेकर गायब हो गया। प्रार्थी ने अपनी मोटर सायकल की खोजबीन किया मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर प्रार्थी ने चौकी मल्हार में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज कर घटना-स्थल व आसपास के लगे सीसी कैमरे को चेक किया गया, जिसमें आरोपी के फोटोग्राफ के माध्यम से अलग-अलग गांव के लोगों को फोटो दिखाकर पहचान कराया गया। जिस पर मुखबिर सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि ग्राम गिद्धपुरी का निवासी नरोत्तम दास वैष्णव उक्त मोटरसाइकिल को अपने घर के कमरे में कपड़े से ढक कर छुप कर रखा है। इस सूचना के आधार पर आरोपी नरोत्तम दास से प्रार्थी भारत लाल केवट की मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्ती की कार्रवाई की गयी। प्रकरण में बजाप्ता सुमार कर आरोपी नरोत्तम दास वैष्णव के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई।
इस प्रकरण की कार्रवाई में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज, आरक्षक किशन राय, आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की विशेष भूमिका एवं विशेष योगदान रहा है।

