कुनकुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला बदर और कस्टडी से फरार रह चुका लक्की फिर गिरफ्तार, घर में घुसकर लूट और जानलेवा हमले का खुलासा—18 हजार नगद व बाइक बरामद

कुनकुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला बदर और कस्टडी से फरार रह चुका लक्की फिर गिरफ्तार, घर में घुसकर लूट और जानलेवा हमले का खुलासा—18 हजार नगद व बाइक बरामद

डुगडुगिया (कुनकुरी) का आदतन बदमाश रितेश प्रताप सिंह उर्फ लक्की अपने अन्य 02 साथियों के साथ घर में घुसकर 02 लाख 10 हजार रुपये, मोबाईल हैण्डसेट, चांदी का पायल की चोरी करने एवं हत्या का प्रयास करने के आरोप में गया जेल

आरोपी रितेश प्रताप सिंह को पूर्व में जिला बदर किया जा चुका है, एवं पिछले बार न्यायालय पेशी से लाते समय लोरो घाटी में पुलिस कस्टडी से भागने का भी रहा है आरोपी,

प्रकरण के अन्य 02 आरोपी फरार है पतासारी जारी,

आरोपी के कब्जे से लूटी गई नगदी रकम 18 हजार रुपए एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त,

आरोपीगणों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्र. 79/2026 धारा 309(4), 331(6), 109(1), 3(5) BNS का अपराध दर्ज।

आरोपी का नाम :- रितेश प्रताप उर्फ लक्की सिंह पिता संजीव उर्फ संजीव सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी डुगडुगिया थाना कुनकुरी।

जशपुर : प्रार्थी किया राम यादव पिता स्व० मथुरा यादव उम्र 60 वर्ष निवासी खारीझरिया थाना कुनुकरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 07.04.2026 को यह अपने घर में सो रहा था कि रात्री करीब 11.00 बजे इसके बहु के कमरा से चिल्लाने का आवाज सुनाई दिया तो दौडकर जाकर देखा तो प्रार्थी के बहु के कमरा से लक्की दौड़ते हुए निकल कर भागने लगा जिसका पीछा किया तो बाहर 02 लड़के थे, प्रार्थी को देखकर तीनों लोग मोटर सायकल से भाग गये।

प्रार्थी ने अपनी बहु से पूछने पर बताई कि लक्की सिंह जबरन घर में घुसकर अलमारी खोलने लगा, बहु ने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह उसके घर में रखे तकिया से मुंह को दबा दिया और अलमारी में रखे हुए पैसा 02 लाख 10 हजार रुपये, एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल हैण्डसेट, चांदी का पायल को लूट कर मोटर सायकल से भाग गये प्रार्थी के लिखित रिपोर्ट पर तीनों आरोपीगणों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 79/2026 धारा 309(4).331(6),109(1), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी लक्की द्वारा हत्या करने के नियत से प्रार्थी की बहु का तकिया से हत्या करने का प्रयास करने पाये जाने से प्रकरण में धारा 109 (1) BNS जोडी गई है।

DIG & SSP जशपुर लाल उमेद सिंह द्वारा इस गंभीर प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी हेतु SDOP कुनकुरी श्री विनोद मंडावी के नेतृत्व में एक टीम बनाया गया था, साथ ही साइबर यूनिट को भी लगाया गया था। टीम के द्वारा लगातार पतासाजी करने के दौरान प्रकरण के आरोपी रितेश प्रताप उर्फ लक्की सिंह पिता संजीव उर्फ संजीव सिंह के मिलने पर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त अपराध को अपने साथियों के साथ मिलकर घटित करना स्वीकार किया, आरोपी के मेमोरेण्डम कथनानुसार लूट में बचे हुए नगदी 18 हजार एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स बरामद कर जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी लक्की सिंह को दिनांक 26.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।प्रकरण के 02 आरोपी फरार है जिसकी पला तलाश जारी है।

आरोपी की पतासाजी एवं विवेचना कार्यवाही में उनि० राकेश सिंह, सउनि० ईश्वर वारले, प्र०आर 323 रामानुजम पाण्डेय प्र०आर० 20 छविकांत पैंकरा, आर0 603 गणेश यादव, आरक्षक 430 जितेंद्र कुमार गुप्ता, आरक्षक 514 राजकुमार यादव एवं 59 नंदलाल यादव, नगर सैनिक 150 अजय श्रीवास्तव एवं अन्य स्टाफ की भूमिका सराहनीय रहा।

Crime Jashpur