थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही.
महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही.
थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 91/26 धारा 331(2),331(6), 74, 351(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की गई विवेचना.
अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले में महिला सुरक्षा से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लुन्ड्रा थाना क्षेत्र में दर्ज इस प्रकरण में पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तेजी से जांच कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। महिला संबंधी अपराधों पर सख्ती बरतते हुए पुलिस की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था के प्रति सतर्कता को दर्शाती है।
प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना दिनांक 24 अप्रैल 2026 के रात को झेराडीह बैगापारा थाना लुन्ड्रा निवासी लाजाराम पैंकरा प्रार्थिया के घर में घुसकर प्रार्थिया के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ किया है, प्रार्थिया द्वारा रोक-टोक मना करने पर दाहिने हाथ का ऊँगली एवं गला दबा दिया था, मामले में प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 91/26 धारा 331(2),331(6), 74, 351(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थिया का कथन लेख कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी को तलब कर पूछताछ किये जाने पर अपना नाम लाजाराम पैंकरा आत्मज स्व. घीटम पैंकरा उम्र 45 वर्ष साकिन झेराडीह बैगापारा थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लुन्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उपनिरीक्षक शिवचरण साहू, महिला प्रधान आरक्षक ब्रिजीट सुषमा, आरक्षक राजकुमार यादव, आरक्षक इबनुल खान, आरक्षक रामसाय सक्रिय रहे।

