पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने की अपील – वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का करें उपयोग
जशपुर : पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपील करते हुए कहा कि “सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हेलमेट पहन ना सिर्फ कानून का पालन नहीं, बल्कि अपने जीवन और परिवार की सुरक्षा का संकल्प है। मैं सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील करती हूँ कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा अच्छी क्वालिटी का ISI मार्क हेलमेट अवश्य पहनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। तेज रफ्तार और लापरवाही अक्सर बड़े हादसों का कारण बनती है। याद रखें—आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार खुश रहेगा। सुरक्षित यात्रा ही सबसे बड़ी समझदारी है।”

