इस सप्ताह तीसरा बड़ा प्रहार : पहले तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त.
ओडिशा से ट्रेन के जरिए ला रहे थे गांजा, रेलवे चेकिंग के डर से खरसिया में उतरकर थे भागने की फिराक में.
खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास संदिग्ध गतिविधि, साइबर चौकी खरसिया और रेल्वे की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबोचा.
तीन आरोपियों के बैग से 52 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब ₹25.62 लाख.
अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क पर लगातार प्रहार, मुखबिर तंत्र और तकनीकी निगरानी से कार्रवाई तेज.
साइबर थाना, चौकी खरसिया और रेलवे पुलिस की संयुक्त सफल कार्रवाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज,
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “रायगढ़ पुलिस का नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस, तस्करी नेटवर्क पर एंड-टू-एंड कार्रवाई.”
रायगढ़ : तेजी से फैलते नशे के नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। “ऑपरेशन आघात” के तहत एक ही सप्ताह में तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह को करारा झटका दिया है। खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों की गिरफ्तारी ने यह साफ कर दिया है कि अब तस्करों के लिए कोई रास्ता सुरक्षित नहीं बचा।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता प्राप्त की है। सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन द्वारा सड़क और रेल मार्ग से तस्करी की संभावना को देखते हुए सभी थानों और साइबर टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास तीन संदिग्ध युवकों के बड़े बैग के साथ घूमने की सूचना मिली, जो संभवतः ग्राहकों की तलाश में थे।
तत्काल चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना साइबर और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1) दिनेश कुमार बेहरा उम्र 22 वर्ष, (2) शिवा बेहरा उम्र 21 वर्ष और (3) देवी प्रसाद कंहर उम्र 19 वर्ष, सभी निवासी जिला कंधमाल (ओडिशा) बताया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन से गांजा लेकर आ रहे थे, लेकिन रेलवे पुलिस की चेकिंग के कारण खरसिया में उतर कर भागने की कोशिश कर रहे थे।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से क्रमशः 16.1 किलो, 20.4 किलो और 15.5 किलो, कुल 52 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹25 लाख 62 हजार है। आरोपियों के विरुद्ध चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 189/2026 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस प्रकरण की पूरी कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस टास्क में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी एवं एएसआई उदय सिदार, बिलासपुर & रेलवे सुरक्षा बल, रायगढ़ के निरीक्षक कुलदीप कुमार, उपनिरीक्षक डी.के.सिंह, प्रधान आरक्षक रजनीश द्विवेदी, प्रधान आरक्षक रणवीर, प्रधान आरक्षक सत्यम सरकार, प्रधान आरक्षक माधव प्रसाद, आरक्षक बैद्यनाथ, थाना साइबर के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, प्रधान आरक्षक रेणु मंडावी, आरक्षक धनन्जय कश्यप, आरक्षक महेश पंडा, आरक्षक नवीन शुक्ला, आरक्षक गोविंद पटेल तथा चौकी खरसिया के प्रधान आरक्षक संजय मिंज, आरक्षक किशोर राठौर और आरक्षक साविल चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपी –
(1) दिनेश कुमार बेहरा पिता लिंगराज बेहरा उम्र 22 वर्ष ग्राम कत्रिंगया थाना गोछापडा जिला कंधमाल,
(2) शिवा बेहरा पिता राहुल बेहरा उम्र 21 वर्ष सा. डडकी थाना सदर जिला कंधमाल,
(3) देवी प्रसाद कंहर पिता बंशीधर कंहर उम्र 19 वर्ष सा. सीगाकेता थाना गोछापड़ा जिला कंधमाल,
कुल बरामदगी – 52 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹25 लाख 62 हजार.
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश – “रायगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्ती से कार्य कर रही है। तस्करी के इस नेटवर्क के हर स्तर—सप्लाई से लेकर वितरण तक—एंड टू एंड कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”

