जशपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 09 मई 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। जिसके संबंध में सुश्री श्वेता बघेल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर की अध्यक्षता में आज बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं लंबित बैंक वसूली प्रकरणों को अधिक से अधिक निराकरण हेतु आपसी समन्वय पर चर्चा की गई। सचिव सुश्री बघेल द्वारा निर्देशित किया गया कि बैंक से संबंधित प्रकरणों को लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रस्तुत किया जाए, जिससे पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो सके। साथ ही आपसी सहमति के आधार पर विवादों के समाधान पर विशेष बल दिया गया। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने अपने स्तर पर संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत में उपस्थित होने हेतु सूचित करने एवं नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करने हेतु भी कहा गया।

