जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़ : सुबह 9 बजे का खूनी खेल, बाप-बेटों ने किया लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी बाप बेटों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल.

जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़ : सुबह 9 बजे का खूनी खेल, बाप-बेटों ने किया लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी बाप बेटों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल.

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20 जनवरी 2026 को प्रार्थी जवाहर यादव उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम अम्बाडीपा चौकी पंडरा पाठ ने चौकी में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था कि पूर्वजों के समय से ही उसके घर के पास शासकीय काबिज जमीन पर उनके द्वारा खलिहान व गोठान के रूप में उपयोग किया जाता रहा है, उक्त जमीन को गांव के ही ठाकुर दयाल यादव, मदन यादव व सत्यपाल यादव जो कि बाप बेटे हैं, के द्वारा अपना जमीन बता कर हमेशा वाद-विवाद किया जाता रहा है व उनके द्वारा जमीन को अपने नाम से करा लिया गया है। दिनांक 20 अप्रैल 2026 को सुबह करीबन 09:30 बजे, प्रार्थी की भतीजी प्रतिभा, भतीजा मिथलेश व बेटी मंजू यादव, व बेटा संदीप यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य अपने खलिहान में पैरा लेने गए हुए थे, जहां आरोपी पक्ष के ठाकुर दयाल यादव व उसके परिवार वाले भी थे, जिनके द्वारा उक्त काबिज जमीन को अपना बताते हुए, प्रार्थी पक्ष को जान से मारने की धमकी देते हुए, अपने पास रखे लाठी, डंडे व लोहे के सब्बल से हमला कर दिया गया, जिससे प्रार्थी पक्ष के बिहारी यादव, सुमित्रा यादव व जयंती यादव के सिर, माथे व पैरों में चोट लगा है।

रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल घटना-स्थल पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया गया।

प्रकरण में पुलिस के द्वारा चौकी पंडरापाठ में आरोपी पक्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296,351(2),115(2),191(3) व 109 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लेते हुए आरोपी –

1. मदन यादव पिता ठूनू यादव उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम अम्बाडीपा, चौकी पंडरापाठ, जिला जशपुर छग,

2. ठाकुर दयाल यादव पिता मदन यादव उम्र 36 वर्ष,

3. सत्यपाल यादव उम्र 32 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम अम्बाडीपा, चौकी पंडरा पाठ, जिला जशपुर छ.ग. को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी, डंडे व लोहे के सब्बल को भी जप्त कर लिया गया है।

Crime Jashpur