घर में घुसकर नाबालिग से दरिंदगी ! नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, आरोपी चंद घंटों में पुलिस गिरफ्त में, भेजा गया जेल.

घर में घुसकर नाबालिग से दरिंदगी ! नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, आरोपी चंद घंटों में पुलिस गिरफ्त में, भेजा गया जेल.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना दिनांक 12 अप्रैल 2026 को गोरता थाना लखनपुर निवासी अभिषेक दास प्रार्थिया के घर में घुसकर प्रार्थिया के नाबालिग लड़की को प्यार करने की बात बोलकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 65(1),332 बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4(2) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थिया एवं पीड़िता का कथन लेख कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी अभिषेक दास को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने पर अपना नाम अभिषेक दास आत्मज संजू दास उम्र 19 वर्ष साकिन गोरता थाना लखनपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।

Crime