मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना का असर: जशपुर की मंजू भगत बनीं सशक्त महिला की पहचान, नियमित आर्थिक सहायता से परिवार को मिला संबल और जीवन में बढ़ा आत्मविश्वास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना का असर: जशपुर की मंजू भगत बनीं सशक्त महिला की पहचान, नियमित आर्थिक सहायता से परिवार को मिला संबल और जीवन में बढ़ा आत्मविश्वास

मंजू भगत के जीवन में महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, घर के जरूरी सामग्री खरीदने में करती है खर्च

जशपुर : महतारी वंदन योजना ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में बेहतर परिवर्तन लाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रति माह 1000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। ग्राम पंचायत जोकारी की श्रीमती मंजू भगत भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं।

वे बताती हैं कि प्राप्त राशि से उनके परिवार के दैनिक खर्चों में सहायता मिलती है। वे किराना सामग्री खरीदने, बच्चों की शिक्षा में सहयोग, तथा स्वयं के छोटे-मोटे आवश्यक खर्चों पर उपयोग करती हैं। योजना से मिली आर्थिक सुरक्षा ने उनके परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे उनके जीवन में आत्मविश्वास बढ़ा है।

Jashpur