जशपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा : बिना नंबर प्लेट और स्टंटबाजों पर पुलिस का सख्त एक्शन, बढ़ी चेकिंग अभियान की रफ्तार, 22 बाइक चालकों पर कार्रवाई.

जशपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा : बिना नंबर प्लेट और स्टंटबाजों पर पुलिस का सख्त एक्शन, बढ़ी चेकिंग अभियान की रफ्तार, 22 बाइक चालकों पर कार्रवाई.

यातायात व्यवस्था को जशपुर जिले में सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों, मोडिफाइड गाड़ियों, ओवर स्पीड वाहन चालकों एवं स्टंट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह

इसी क्रम में बीते रात्रि को कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना नम्बर प्लेट, ओवर स्पीड, मोडिफाइड एवं नाबालिगों द्वारा संचालित कुल 22 मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया।

कार्यवाही के दौरान 19 बिना नम्बर प्लेट वाले वाहन चालकों से उनके वाहन जप्त किए गये व दूसरे दिन वाहन में नंबर लिखाने के बाद ही उनके वाहनों का चालान करते हुवे  कुल ₹5700 का जुर्माना वसूला गया, वहीं एक वाहन चालक को ओवर स्पीड में वाहन चलाते पाए जाने पर ₹1000 का चालान किया गया। शेष 02 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है।

पुलिस द्वारा चालकों को समझाइए दी गई कि अगर बिना नंबर के फिर पकड़े गये तो वाहन जप्त कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Crime Jashpur