पुलिस की त्वरित कार्रवाई : खेलने के बहाने ले गया घर, सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने दबोचा आरोपी को, नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर किया गया कोर्ट में पेश.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई : खेलने के बहाने ले गया घर, सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने दबोचा आरोपी को, नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर किया गया कोर्ट में पेश.

महिला थाना रायगढ़ में दिनांक 12 अप्रैल 2026 को एक प्रार्थिया द्वारा अपनी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थिया ने बताया कि दिनांक 10 अप्रैल 2026 को वह अपने पति के साथ शादी के  निमंत्रण पर पत्थलगांव गई थी, घर पर बच्चे अकेले थे। इसी दौरान दोपहर में उसकी बेटी ने मोबाइल पर कॉल कर बताया कि पड़ोसी हेमंत कुर्रे (उम्र 26 वर्ष) छोटी लकड़ी पीड़िता को बहला-फुसलाकर खेलने के बहाने अपने घर ले गया और वहां गलत नियत से छेड़छाड़ किया।

अगले दिन घर लौटकर जब प्रार्थिया एवं उसके पति ने बालिका से पूछताछ की, तब पूरी घटना सामने आई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 28/2026 धारा 74, 75(1)(i) भारतीय न्याय संहिता और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी हेतु महिला थाना और थाना जुटमिल की पेट्रोलिंग टीम द्वारा उसके घर दबिश दी गई, किंतु आरोपी फरार मिला। तत्पश्चात तत्काल साइबर टीम की सहायता से आरोपी को चक्रधर नगर क्षेत्र से उसे हिरासत में लिया गया। महिला थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी हेमंत कुर्रे ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां जेल वारंट पर आरोपी को भेजा गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Crime