गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत: भारतीय रेल ने चर्लपल्ली-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन के 8 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए, अब मई-जून तक जारी रहेगा संचालन

गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत: भारतीय रेल ने चर्लपल्ली-रक्सौल समर स्पेशल ट्रेन के 8 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए, अब मई-जून तक जारी रहेगा संचालन

चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली के मध्य साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार

बिलासपुर : यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा गाड़ी संख्या 07005/07006 चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली के मध्य चल रही समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में 08-08 फेरों का विस्तार किया गया है।

परिचालन में विस्तार होने के बाद अब 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 12 अप्रैल से 31 मई 2026 तक (प्रत्येक रविवार को) चलेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन अब दिनांक 15 अप्रैल से 03 जून 2026 तक (प्रत्येक बुधवार को) चलेगी।

इस समर स्पेशल ट्रेन में 03 एसी-II, 05 एसी-III,10 स्लीपर, 04 सामान्य, 02 एसएलआर सहित कुल 24 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Chhattisgarh