लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी : छः महीने में रकम दोगुना करने का झांसा, पुलिस की कार्रवाई से आरोपी महिला पकड़ाई, दुर्ग में महिला ठग गिरफ्तार.

लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी : छः महीने में रकम दोगुना करने का झांसा, पुलिस की कार्रवाई से आरोपी महिला पकड़ाई, दुर्ग में महिला ठग गिरफ्तार.

दिनांक 05 अप्रैल 2026 को थाना पद्मनाभपुर क्षेत्रांतर्गत धोखाधड़ी के दो पृथक प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लक्ष्मी टाण्डी द्वारा प्रार्थी सारपल्ली भास्कर को 06 माह में रकम दोगुना करने का प्रलोभन देकर लगभग 03 लाख रुपये नगद एवं 07 लाख रुपये विभिन्न खातों में ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा कर धोखाधड़ी की गई।

इसी प्रकार आरोपिया द्वारा प्रार्थी कविता श्रीवास्तव को लोन दिलाने का झांसा देकर 10,000/- रुपये ऑनलाइन एवं 50,000/- रुपये नगद प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई।

इन प्रकरणों में थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 209/2026 एवं 210/2026 धारा 318(4) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना सुपेला में भी अपराध क्रमांक 813/2024 दर्ज है।

घटना का कारण – लाभ का लालच देकर रकम दोगुना करने एवं लोन दिलाने का झांसा.

घटना-स्थल – रायपुर नाका क्षेत्र, पद्मनाभपुर, दुर्ग.

आरोपी का विवरण – 1. लक्ष्मी टाण्डी, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी रायपुर नाका, पद्मनाभपुर, दुर्ग.

जप्त सामग्री – प्रकरण में प्रयुक्त बैंक खातों एवं लेन-देन संबंधी दस्तावेज (जांचाधीन).

Crime