थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही.
महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही.
अंबिकापुर : महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। अंबिकापुर में छेड़छाड़ के एक गंभीर मामले में गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना दिनांक 29 मार्च 2026 के शाम को करमहा थाना कोतवाली निवासी कुलदीप रवि प्रार्थिया के घर में घुसकर प्रार्थिया के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ किया है, मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 177/26 धारा 331(6), 74 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थिया का कथन लेख कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास में मामले के आरोपी को पकड़ कर पूछताछ किये जाने पर अपना नाम कुलदीप रवि आत्मज स्व. नारायण रवि उम्र 40 वर्ष साकिन करमहा थाना कोतवाली अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना गांधीनगर से उपनिरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उपनिरीक्षक ललन गुप्ता, प्रधान आरक्षक अमित सिंह, महिला आरक्षक सरस्वती, महिला आरक्षक प्रिया रानी, आरक्षक राहुल सिंह, सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।

