दिव्यांगजनों के लिए राहत भरा कदम: कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 8 अप्रैल को प्रमाणीकरण शिविर, जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचें हितग्राही

दिव्यांगजनों के लिए राहत भरा कदम: कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 8 अप्रैल को प्रमाणीकरण शिविर, जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचें हितग्राही

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल 2026 को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रातः 11.00 बजे किया जा रहा है।

शिविर में जनपद पंचायत कुनकुरी अन्तर्गत समस्त दिव्यांगजनो का प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी प्रमाण पत्र का नवीनीकरण किया जावेगा। उक्त शिविर में आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार नम्बर में रजिस्टर्ड मोबाईल जिसमें ओटीपी आता हो, फोटोग्राफ जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो, जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ ले सकेंगे। यदि आधार से लिंक मोबाईल नंबर अपडेट करने की आवश्यकता है तो पूर्व से ही आधार केन्द्र में मोबाईल नंबर अपडेट करवाना होगा।

Jashpur