छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान : बॉर्डर पर अपराधियों की अब खैर नहीं, सीमा पार अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक ! दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति.

छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान : बॉर्डर पर अपराधियों की अब खैर नहीं, सीमा पार अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक ! दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति.

आईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा एवं डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अंतर्राज्यीय सीमावर्ती थाना की पुलिस के साथ अपराधियों की धर-पकड़ के लिए जॉइंट ऑपरेशन चलाने, किसी अपराध के बाद बार्डर क्षेत्र में ठोस नाकाबंदी कराने, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों की जानकारी साझा करने एवं अपराधी तक पहुंचने के लिए बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य करने के लिए बार्डर मीटिंग करने के निर्देश दिए थे।

निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के थाना चांदनी और मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के थाना बैढ़न पुलिस की बार्डर मीटिंग रविवार, 05 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली बैढ़न में आयोजित हुई। इस मीटिंग में अंतर्राज्यीय अपराधियों को पकड़ने में एक-दूसरे की मदद करने पर जोर दिया गया। तीन घंटे चली बैठक में वॉट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर सहमति बनी। बैठक में रणनीति के अंतर्गत सीमावर्ती थाना क्षेत्र में गश्त की जाएगी, आपराधिक गतिविधियों, अवैध सामग्री के परिवहन, पशु तस्करी पर अंकुश लगाने एवं कानून व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाने, अपराधी तक पहुंचने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में बेहतर समन्वय के लिए भी कार्ययोजना बनाई गई। बैठक में थाना प्रभारी चांदनी राम प्रताप साहू, थाना बैढ़न के एसआई विनोद सिंह सहित दोनों ओर के अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Chhattisgarh