डिजिटल पेमेंट की ओर बड़ा कदम: 1 अप्रैल से ई-कोष पोर्टल पर OTC सुविधा से ही जमा होंगे चालान, मैन्युअल प्रक्रिया बंद

डिजिटल पेमेंट की ओर बड़ा कदम: 1 अप्रैल से ई-कोष पोर्टल पर OTC सुविधा से ही जमा होंगे चालान, मैन्युअल प्रक्रिया बंद

जशपुर : संचालक, कोष एवं लेखा रायपुर के द्वारा 01 अप्रैल 2026 से भौतिक (मैन्युअल चालान) शासकीय प्राप्तियों चालानों का प्रचलन समाप्त कर ऑनलाईन के माध्यम से ई-कोष पोर्टल अंतर्गत ई-चालना ओ.टी.सी. द्वारा चालान जमा करने के निर्देश प्रसारित किये गये हैं।

 ओ.टी.सी. सुविधा अंतर्गत ई-चालना पोर्टल पर चालान तैयार करते समय चालान का डाटा बैंक को ऑनलाईन ट्रांस्फर कर दिया जाता है, जिससे बैंक स्तर पर पुनः चालान की प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं रहती है। बैंक काऊंटर पर केवल ऑनलाईन द्वारा जनरेट चालान जिसमें टी.आर.एन. (टेजरी रिप्रेंस नम्बर) की प्रविष्टि करके राशि जमा किया जाता है एवं बैंक द्वारा एमआईएस कोषालय में संचालनालय के माध्यम से प्रेषित् किया जाता है।

 जिला कोषालय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि ई-चालान पोर्टल के अंतर्गत ओटीसी के माध्यम से शासकीय प्राप्तियों को जमा करने की प्रक्रिया के संदर्भ में 18 मार्च 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया गया है। जिला कोषालय द्वारा जिले के संबंधित समस्त आहरण एवं कार्यालय प्रमुखों को 01 अप्रैल 2026 से ई-चालान ओ.टी.सी के माध्यम से ऑनलाईन चालान जमा व स्वीकार करने की कार्यवाही करने के लिए सूचना प्रसारित किया गया है।

Jashpur