तमता निवासी शिवकान्ती चौहान की सर्पदंश से मृत्यु होने पर परिजनों हेतु आर.बी.सी. 6(4) के तहत आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
जशपुर : पत्थलगांव तहसील अंतर्गत् ग्राम तमता निवासी स्व. शिवकान्ती चौहान की प्राकृतिक आपदा सर्पदंश से मृत्यु के संबंध में जांच प्रतिवदेन प्राप्त होने पर राजस्व विभाग द्वारा 18 मार्च .2026 को मृतिका के निकटतम वैध वारिसों को राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6 क्रमांक 4 (01.12.2022 तक यथा संशोधित) के परिशिष्ट (छः) कंडिका (1) में दिये गये प्रावधानों के अनुसार 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।
वित्तीय वर्ष की समाप्ति अवधि में शासन द्वारा 25 मार्च 2026 के पश्चात शासकीय-योजनाओं के भुगतान हेतु बिल प्रस्तुत करने पर रोक लगाया गया है। हितग्राहियों को माह अप्रैल 2026 में स्वीकृत शासन द्वारा देय अनुदान सहायता राशि का भुगतान कर दिया जायेगा।

