सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी बनी मौत की वजह: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी कानपुर से गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी बनी मौत की वजह: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी कानपुर से गिरफ्तार

थाना पलारी पुलिस टीम द्वारा आरोपी को कानपुर नगर उत्तर प्रदेश से किया गया गिरफ्तार

मृतिका द्वारा प्रताडना से परेशान होकर चूहे मारने की दवा का सेवन करते हुए, कर लिया गया आत्महत्या

तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल कर, बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी द्वारा मोबाइल के माध्यम से बार-बार किया जाता था परेशान

आरोपी द्वारा मृतिका को धमकाकर फोन-पे के माध्यम से प्राप्त किया गया रकम एवं और अधिक रकम देने के लिए किया जा रहा था परेशान

बलौदाबाज़ार-भाटापारा : मर्ग क्रमांक 102/2025 की जांच, पंचनामा कार्यवाही, गवाहों से पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण पर यह पाया गया कि आरोपी द्वारा मोबाइल काल के माध्यम से प्रकरण की मृतिका को उसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल करने एवं बदनाम करने की धमकी देकर पैसे की मांग किया जाता था। मृतिका द्वारा आरोपी को फोन-पे के माध्यम से ₹60,000 दे भी दिया गया था, इसके बाद भी आरोपी द्वारा और अधिक पैसे देने की मांग कर मृतिका को लगातार फोन करके प्रताड़ित किया जा रहा था। उक्त प्रताड़ना से तंग आकर मृतिका द्वारा दिनांक 17.04.2025 को आत्महत्या करने के लिए चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया गया। तत्पश्चात दिनांक 22.04.2025 को मृतिका का रायपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गया

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में प्रकरण में जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए तथा प्रकरण में महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर थाना पलारी में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 66/2026 धारा 108 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द किया गया तथा प्रकरण में अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी गुलशन कश्यप को कानपुर उत्तर प्रदेश से हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मृतिका की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल करने एवं उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए मृतिका से फोन पे से पैसे प्राप्त करना एवं और ज्यादा पैसा देने के लिए उसे बार-बार धमकी देना स्वीकार किया गया, जिससे प्रताड़ित होकर मृतिका द्वारा जहर सेवन कर लिया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 31.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- गुलशन कश्यप उम्र 20 साल निवासी ग्राम दहेली थाना रेउना जिला कानपुर नगर उत्तर प्रदेश

Crime