मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार बेनकाब : गांधीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख का माल जप्त, कोडिन कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार बेनकाब : गांधीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख का माल जप्त, कोडिन कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31 मार्च 2026 को थाना गांधीनगर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि सिद्धी विनायक मेडिकल स्टोर का संचालक संदीप कुमार चौहान अपने मेडिकल स्टोर से नशे का इंजेक्शन व सीरप बिक्री करता है। जिसके सम्बन्ध में अनावेदक को पुलिस टीम द्वारा तलब कर पुछताछ किया गया, अनावेदक द्वारा अपना नाम संदीप कुमार चौहान आत्मज शरन साय उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम जामढोढी पोस्ट जामपानी थाना मैनपाट हा.मु. राजेन्द्र नगर बिजली ऑफिस के पास थाना गांधीनगर का होना बताया एवं अपने भाई के साथ मिल कर सिद्धी विनायक मेडिकल स्टोर का संचालन फुन्दुरडिहारी में करना बताया। दिनांक 30 मार्च 2026 को शाम को एजेंसी से अपने कार क्रमांक सीजी 13 युजी 9338 में 100 पीस कॉफर सी नामक कोडिन कफ सिरफ खरीदकर लेकर आना तथा उसमें से 05 पीस बेचना और बाकी का कफ सिरप अपने कार में रखना बताया। पूर्व में भी कई बार नशीला कफ सिरफ व इंजेक्शन का सेवन करना भी बताया है।

पुलिस टीम द्वारा अनावेदक संदीप कुमार चौहान को साथ लेकर सिद्धी विनायक मेडिकल दुकान फुन्दुरडिहारी पहुंच कर गवाहों की उपस्थिति में अग्रिम कार्यवाही किया गया। सिद्धी विनायक मेडिकल स्टोर के बगल में रोड पर खड़ी किये कार क्रमांक सीजी 13 युजी 9338 की डिक्की में रखे गए एक कार्टून डिब्बा में भरा coffar-C कोडिन फास्फेट एण्ड ट्राईपोलिडिन हाईड्रोक्लोराईड सिरप 100 एमएल कुल 95 नग एवं इसके अतिरिक्त खाली नार्कोटिक्स दवाओं के रैपर व सीसी मौक़े से बरामद किये गए, जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि अनावेदक दवा दुकान के आड़ में नार्कोटिक्स औषधियों का अवैध व्यापार करता है।

आरोपी द्वारा 22 सी एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करने का सबुत पाये जाने से मौक़े से बरामद माल (01) coffar-C कोडिन फास्फेट एण्ड ट्राईपोलिडिन हाईड्रोक्लोराईड सिरप 100 एमएल की प्लास्टिक सीसी सील बंद अवस्था में कुल 95 नग, (02) Alprazolam tablet i.p 0.5 mg alprafit 0.5 का खाली कागज का रैपर 03 नग, (03) coffar-C कोडिन फास्फेट एण्ड ट्राईपोलिडिन हाईड्रोक्लोराईड सिरप 100 एमएल के 02 नग खाली सीसी, (04) Avil pheniramine maleate injection 10 ml का 02 नग खाली वॉयल, (05) घटना में प्रयुक्त कार स्वीफ्ट वी एक्स आई सीजी 13 यूजी 9338 कुल कीमत मशरुका लगभग 07 लाख रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर में मामले में अपराध क्रमांक 170/26 धारा 22 सी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर मामले में आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Crime