ग्राम बुडगहन में जागरूकता की मिसाल : नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा पर पुलिस का बड़ा अभियान, नशा और साइबर ठगी के खिलाफ जंग ! गांव-गांव पहुंच रही पुलिस की चेतावनी.

ग्राम बुडगहन में जागरूकता की मिसाल : नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा पर पुलिस का बड़ा अभियान, नशा और साइबर ठगी के खिलाफ जंग ! गांव-गांव पहुंच रही पुलिस की चेतावनी.

नशा मुक्ति/सायबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोगों के बारे में लोगो को जागरूक किया गया, नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया गया.

ऑनलाइन धोखाधड़ी, सायबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, अंजान लिंक पर क्लिक न करे, ओटीपी शेयर न करे के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में ग्राम बुडगहन में नशा-मुक्ति एवं सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अवैध शराब के विरूद्ध एवं सायबर अपराध से बचने के संबंध में जागरूक किया गया।  

Chhattisgarh