अंबिकापुर में पशु क्रूरता का भंडाफोड़ : पिक-अप में ठूंसकर रात के अंधेरे में बुचड़खाने ले जाए जा रहे थे 4 मवेशी, विधि से संघर्षरत बालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार.

अंबिकापुर में पशु क्रूरता का भंडाफोड़ : पिक-अप में ठूंसकर रात के अंधेरे में बुचड़खाने ले जाए जा रहे थे 4 मवेशी, विधि से संघर्षरत बालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार.

मिली जानकारीके अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अमन प्रेम तिग्गा साकिन सम्बलपुर पुलिस चौकी लटोरी जिला सुरजपुर हा.मु. गाधीनगर हनुमान मंदिर के पीछे थाना गांधीनगर अंबिकापुर द्वारा रिर्पोट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी दिनाँक 28 मार्च 2026 के रात 11:00 बजे सरगंवा से गांधीनगर अपने साथियों के साथ आ रहा था। सरगंवा वाटर पार्क के पास एक महिन्द्रा बीरू पि-कप वाहन कमांक यूपी 25 जेटी 2549 रोड किनारे खड़ी थी, उसमें सवार दो व्यक्ति वाहन के पीछे पन्नी बांध रहे थे, वाहन में कुछ छुपाने का प्रयास कर रहे थे, पि-कप में क्या रखे हो पुछने पर गोल मोल जवाब देने लगे, तब पि-कप ट्राली में देखने पर उसमें 04 नग भैंसा को क्रूरतापूर्वक ठुंस-ठूंस कर भरा गया था, जिसके सबंध में पुछताछ करने पर उक्त भैसों को बुचड़खाना लेकर जाना बताया गया। प्रार्थी की रिर्पोट पर थाना गांधीनगर में आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 164/26 धारा कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व पशुओं के प्रति कुरता निवारण अधि. 1960 की धारा 11 डी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेख किया गया एवं प्रकरण में विधि से संघर्षरत बालक समेत अन्य आरोपी (02) मुर्शीद आत्मज जबर खान उम्र 41 साल साकिन अभयपुर थाना भौजपुरा जिला बरेली उत्तरप्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी के कब्जे से मवेशी परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा बीरू पि-कप कमांक यूपी 25 जेटी 2549 व उक्त पि-कप वाहन में लोड 04 नग मवेशी कुल कीमत मशरुका लगभग 12 लाख रूपये जप्त किया गया है। विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी को गिरफ्तार कर बालिग़ आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है एवं विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है, मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार है, फरार आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा है, आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

Crime