नवीन वाहनों से राजस्व विभाग की कार्यकुशलता में सुधार: जशपुर में मुख्यमंत्री श्री साय ने किया विशेष उद्घाटन ; रणजीता स्टेडियम में कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नववाहनों के संचालन से आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जताई उम्मीद

नवीन वाहनों से राजस्व विभाग की कार्यकुशलता में सुधार: जशपुर में मुख्यमंत्री श्री साय ने किया विशेष उद्घाटन ; रणजीता स्टेडियम में कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नववाहनों के संचालन से आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जताई उम्मीद

मुख्यमंत्री श्री साय ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी : राजस्व विभाग को मिले नए वाहन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी और सहूलियत

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रणजीता स्टेडियम में राजस्व विभाग को प्राप्त 4 नवीन शासकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के संचालन से शासकीय कार्यों में गति आएगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। नवीन वाहनों के जुड़ने से विशेष रूप से राजस्व विभाग के फील्ड कार्यों में सुविधा बढ़ेगी। दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच आसान होगी, जिससे राजस्व संबंधी प्रकरणों का त्वरित निराकरण संभव हो सकेगा। साथ ही आपदा प्रबंधन, सर्वे कार्य, निरीक्षण एवं अन्य प्रशासनिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, विजय आदित्य सिंह जूदेव, सरगुजा कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, वनमंडलाधिकारी शशिकुमार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jashpur