ब्रेकिंग न्यूज़ : राज्य में हाई अलर्ट मोड ; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी बैठक जारी, पेट्रोल-डीजल और गैस आपूर्ति पर सीधी निगरानी

ब्रेकिंग न्यूज़ : राज्य में हाई अलर्ट मोड ; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी बैठक जारी, पेट्रोल-डीजल और गैस आपूर्ति पर सीधी निगरानी

रायपुर: राज्य में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे हैं। यह अहम बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक (IG), जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जुड़े हुए हैं।

बैठक में खास तौर पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में इन आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी न होने दी जाए।

मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की पर्याप्त आपूर्ति बनी हुई है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि परिस्थिति का फायदा उठाकर कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। इसके अलावा ऊर्जा, खाद्य, कृषि और उद्योग विभाग के शीर्ष अधिकारी भी बैठक में शामिल होकर जमीनी स्थिति की जानकारी दे रहे हैं।

साथ ही, Indian Oil Corporation Limited, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited के पेट्रोल-डीजल और गैस डिवीजन के अधिकारी भी बैठक में शामिल होकर आपूर्ति व्यवस्था की रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं।

सरकार का स्पष्ट संदेश है कि राज्य में जरूरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं है, और प्रशासन हर स्तर पर निगरानी बनाए हुए है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Breaking Chhattisgarh