सड़क पर ‘खौफ का खेल’—धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार! जांजगीर-चांपा में पुलिस की त्वरित रेड, आरोपी हथियार सहित दबोचा, इलाके में राहत

सड़क पर ‘खौफ का खेल’—धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार! जांजगीर-चांपा में पुलिस की त्वरित रेड, आरोपी हथियार सहित दबोचा, इलाके में राहत

जांजगीर-चांपा : थाना पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसो सेमरिया रोड में लोहे का धारदार हथियार (कत्तानुमा) लहराकर राहगीरों को भयभीत करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ के नेतृव में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक सड़क पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना पामगढ़ पुलिस ने तत्काल रेड कार्रवाई कर आरोपी को मौके से पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी: सागर प्रजापति उर्फ कौवा, पिता सनत प्रजापति, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम भैसो, थाना पामगढ़

आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार बरामद किया गया है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सराहनीय योगदान:

निरीक्षक सावन सारथी (थाना प्रभारी पामगढ़), सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, राघवेंद्र लहरे एवं भुवनेश्वर पटेल का विशेष योगदान रहा।

 जांजगीर-चांपा पुलिस क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Crime