अब परिवर्तन तय है’: केरल दौरे पर मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान, नामांकन रैलियों में कार्यकर्ताओं में जोश और जनता में उत्साह—BJP के लिए ऐतिहासिक जीत का जताया विश्वास

अब परिवर्तन तय है’: केरल दौरे पर मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान, नामांकन रैलियों में कार्यकर्ताओं में जोश और जनता में उत्साह—BJP के लिए ऐतिहासिक जीत का जताया विश्वास

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केरल में परिवर्तन का समय आ चुका है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज केरल दौरे के दौरान कोट्टायम जिले के चेंगन्नूर एवं अरनमुला विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन रैलियों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया और व्यापक जनसमर्थन जुटाया। इस दौरान उन्होंने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से आत्मीय संवाद करते हुए भाजपा के पक्ष में वातावरण को मजबूत किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने चेंगन्नूर से भाजपा प्रत्याशी श्री एम.वी. गोपाकुमार एवं अरनमुला से श्री कुम्मनम राजशेखरन के समर्थन में आयोजित नामांकन रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह विधानसभा चुनाव केरल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत का अवसर है।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि केरल में अब बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है और जनता एक सशक्त विकल्प की ओर देख रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केरल की जागरूक और प्रबुद्ध जनता अब परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर अब लोग विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही आधारित शासन की अपेक्षा कर रहे हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से ही संभव है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्थापित सुशासन, पारदर्शिता और विकास का जो मॉडल विकसित हुआ है, उसने पूरे देश में विश्वास का वातावरण तैयार किया है और उसी का प्रभाव अब केरल में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यशैली ने आम जनता के मन में भरोसा पैदा किया है। उन्होंने कहा कि चेंगन्नूर सहित पूरे केरल में भाजपा के प्रति जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है और यह उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक प्रदर्शन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और जनता का विश्वास मिलकर एक सकारात्मक माहौल तैयार कर रहे हैं।

अरनमुला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह चुनाव केरल की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ साबित होगा। उन्होंने कहा कि जनता अब वर्षों से चली आ रही तुष्टिकरण की राजनीति से आगे बढ़ना चाहती है और एक ऐसी सरकार चाहती है, जो सभी वर्गों के लिए समान अवसर और न्याय सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि आज केरल की जनता ऐसे नेतृत्व की ओर देख रही है, जो केवल वादे न करे, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने की क्षमता भी रखता हो। विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्व ही प्रदेश को नई दिशा दे सकता है और भारतीय जनता पार्टी इस अपेक्षा पर खरी उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ भाजपा का संगठन केरल में तेजी से सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, संगठन की मजबूती और जनता का भरोसा मिलकर राज्य में एक नए युग की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि चेंगन्नूर से श्री गोपाकुमार जी विजयी होंगे और अरनमुला सहित पूरे केरल में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव  केरल में विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई कहानी लिखने का अवसर है, जिसमें जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होगी।

Political