सरगुजा पुलिस की कार्रवाई : अंबिकापुर में मणीपुर पुलिस की सतर्कता रंग लाई, 50 हजार की मोटरसाइकिल बरामद, चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

सरगुजा पुलिस की कार्रवाई : अंबिकापुर में मणीपुर पुलिस की सतर्कता रंग लाई, 50 हजार की मोटरसाइकिल बरामद, चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिवशंकर खलखो साकिन भावराडांड सीतापुर हाल मुकाम गंगापुर थाना गांधीनगर द्वारा थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि प्रार्थी अपने मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/सीएल/0190 से रिश्तेदार को खाना पहुंचाने जिला अस्पताल गया था और अपने वाहन को अस्पताल के बाहर खड़ा कर खाना देकर अंदर चला गया था। खाना देकर वापस आकर देखा तो प्रार्थी का मोटरसायकल अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। मोटरसायकल का काफी पत्ता तलाश किये लेकिन पता नहीं चला। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 51/26 धारा 305(बी) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर चोरी गए मोटरसायकल एवं मामले के आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति हीरो ग्लैमर मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/सीएल/0190 से सांडबार पुलिया तरफ घूम रहा है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेही की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। संदेही उक्त चोरी के मोटरसायकल के साथ मिला, आरोपी से पूछताछ किये जाने पर अपना नाम अक्षय पटेल उर्फ़ अक्षत आत्मज पंचम पटेल उम्र 21 वर्ष साकिन सिलसिला चौकी रघुनाथपुर थाना लुन्ड्रा का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पुछताछ करने पर मोटरसायकल चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटरसायकल कुल कीमत लगभग 50 हजार रूपये जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, आरोपी पूर्व में चोरी के मामले में थाना गांधीनगर से जेल भेजा जा चुका है।

Crime