थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत काली माता मंदिर पास पकड़ा गया आरोपियों को मोबाईल फोन में सट्टा संचालित करते रंगे हाथ.
आरोपियों के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन तथा नकदी 52,500/- रूपये किया गया है जप्त.
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,00,000/- रूपये.
आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 164/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 का अपराध किया गया है पंजीबद्ध.
रायपुर : रायपुर में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने मोबाइल फोन के जरिए अंकों में सट्टा संचालित करते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52,500 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान पता चला कि आरोपी मोबाइल के माध्यम से राजधानी और कल्याण सट्टा-पट्टी में दांव लगवा रहे थे। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर कमिश्नरेट में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट टीम को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सटोरियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 11 मार्च 2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत काली माता मंदिर के पास 02 व्यक्तियों द्वारा मोबाईल फोन के माध्यम से अंकों में दांव लगाकर सट्टे का संचालन कर रहे है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम गोपाल भीसे तथा बब्बन रजा उर्फ अख्तर निवासी आजाद चौक का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा मोबाईल फोन में अंकों का राजधानी तथा कल्याण सट्टा-पट्टी में सट्टा संचालित करते पाया गया।
जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 52,500/- रूपये जुमला कीमत लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 164/26 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 एवं 7 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
01. गोपाल भीसे पिता स्व. बंटू राव भीसे उम्र 42 साल निवासी बढ़ई पारा विश्वकर्मा चौक गली नम्बर 03 डॉ. मंटू गली थाना आजाद चौक रायपुर.
02. बब्बन रजा उर्फ अख्तर पिता स्व. अली हसनैन उम्र 39 साल निवासी शिव नगर शीतला मंदिर के पास गली थाना आजाद चौक रायपुर.

