छ.ग. तथा अन्य राज्यों से म्यूल खाते खरीद कर करते थे पश्चिम बंगाल आसनसोल में बिक्री, अवैध लेन-देन के लिये करते थे म्यूल खातों का उपयोग.
थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत श्यामनगर निवासी प्रार्थी को बनाये थे अपना निशाना.
प्रार्थी को झांसे में लेकर उससे उसका बैंक विवरण तथा ए.टी.एम. कार्ड प्राप्त कर किये थे उसमें लाखों रूपये के लेन-देन.
आरोपी सुनील यादव उर्फ सोनू पूर्व में थाना जी.आर.पी चरौदा से लूट तथा मारपीट के मामले में रह चुका है जेल निरूद्ध.
आरोपी सुनील यादव उर्फ सोनू है थाना कुम्हारी का स्थाई वारंटी जो लूट के प्रकरण में लम्बे समय से चल रहा था फरार.
आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 13 नग ए.टी.एम. कार्ड, 07 नग पासबुक किया गया है जप्त.
कब्जे से 08 नग सिम तथा 03 नग मोबाईल फोन भी किया गया है जप्त.
आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 165/26 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध.
रायपुर : रायपुर में साइबर धोखाधड़ी से जुड़े म्यूल बैंक खातों के अवैध कारोबार का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सिविल लाइन पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में फरार स्थायी वारंटी सुनील यादव उर्फ सोनू और उसकी महिला साथी पूजा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके बैंक खाते और एटीएम कार्ड हासिल करते थे और उन्हीं खातों के जरिए लाखों रुपये का संदिग्ध लेन-देन करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई एटीएम कार्ड, पासबुक, सिम कार्ड और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी पवन यादव ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह श्याम नगर इंदिरा चौक तेलीबांधा रायपुर में रहता है तथा स्वयं का किराना दुकान संचालित करता है। प्रार्थी के किराना दुकान में पूजा सिंह नामक महिला अपने घर का किरना सामान लेने आती रहती है, जिसके कारण प्रार्थी की पूजा सिंह से जान पहचान थी। माह फरवरी 2026 में पूजा सिंह अपने दोस्त सुनील यादव को लेकर आई और बताई कि कंपनी का पैसा आने वाला है और उनका आनलाईन बैंकिंग काम नहीं कर रहा है, जिस हेतु पूजा सिंह ने प्रार्थी का बैंक खाता नंबर मांगा जिसके बाद प्रार्थी ने उन्हें अपना बैंक आफ महाराष्ट्रा का बैंक खाता विवरण तथा ए.टी.एम. कार्ड दे दिया।

कुछ समय बाद पूजा सिंह और सुनील यादव प्रार्थी के पास वापस आये और बताये कि उसके खाते का लिमिट खतम हो गया है, जिससे प्रार्थी के बैंक खाता में उनका डेढ लाख रूपये फंस गये हैं बताया तथा जरूरी काम बताकर प्रार्थी से उसका दूसरा एच.डी.एफ.सी बैंक के खाता उक्त फंसे हेतु डेढ लाख रूपये ट्रांसफर किये तथा उसमें से 50,000/- रूपये ए.टी.एम. से निकाल के दिया। ए.टी.एम. की लिमिट समाप्त हो जाने पर प्रार्थी द्वारा शेष 01 लाख रूपये को अपने इंडसइंड बैंक में जमा कर चेक के माध्यम से निकालकर सुनील यादव को दिया गया। कुछ दिनों बाद प्रार्थी को उसके बैंक ऑफ महाराष्ट्रा से फोन आया कि आपके बैंक खाता में 1,50,000/- रूपये का होल्ड पुलिस द्वारा फ्रॉड की रकम का लेन-देन होने पर लगाया गया है। इस प्रकार पूजा सिंह एवं सुनील यादव द्वारा प्रार्थी से उसके बैंक खाता को प्राप्त कर उसका दुरूपयोग कर धोखाधड़ी हेतु उपयोग किया गया है। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 165/26 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी से घटना के संबंध में पूछताछ कर प्रकरण में आरोपी पूजा सिंह एवं सुनील यादव की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सुनील यादव एवं पूजा सिंह के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी सुनील यादव एवं पूजा सिंह को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा म्यूल बैंक खातों के उपयोग के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा छ.ग. एवं अन्य राज्यों से प्रार्थियों को झांसे में लेकर बैंक खाते क्रय करना एवं आसनसोल पश्चिम बंगाल में बिक्री करना बताया गया है।
आरोपी सुनील यादव पूर्व में मारपीट एवं लूट जैसे मामलों में थाना जी.आर.पी चरौदा से रह चुका है जेल निरूद्ध तथा आरोपी लूट के मामले में थाना कुम्हारी जिला दुर्ग का स्थाई वारंटी है जो लम्बे समय से फरार चल रहा था।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर कब्जे से 13 नग ए.टी.एम. कार्ड, 07 नग पासबुक, 08 नग सिम तथा 03 नग मोबाईल फोन जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. सुनील यादव उर्फ सोनू उर्फ विक्की पिता स्व. सुरेश यादव उम्र 32 साल निवासी रेल नगर बी.एम.वाय चरौदा थाना चरौदा जिला दुर्ग हाल पता श्याम नगर इंद्रा चौक थाना तेलीबांधा रायपुर.
02. पूजा सिंह पिता स्व. कैलाश सिंह उम्र 30 साल निवासी पावर हाउस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी म.नं. 270 भिलाई थाना जामुल जिला दुर्ग हाल पता श्याम नगर इंद्रा चौक थाना तेलीबांधा रायपुर.

