बसदेई पुलिस की त्वरित कार्रवाई : मनरेगा और आवास योजना के दस्तावेजों को लगाई आग, आरोपी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, सरकारी रिकॉर्ड जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार.

बसदेई पुलिस की त्वरित कार्रवाई : मनरेगा और आवास योजना के दस्तावेजों को लगाई आग, आरोपी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, सरकारी रिकॉर्ड जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार.

ग्राम पंचायत बांसापारा रोजगार सहायक हीरा सिंह ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 07 मार्च 2026 के शाम को सरपंच संतोष सिंह, संचिव राधेश्याम के साथ तीनों लोग आवास मित्र आशीष साहू के घर प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान का ऑंनलाईन रिकार्ड देखने गए थे। वहां पहुंचने पर गांव का सर्वेश साहू वहां आया और धमकी देते हुए बोला कि मेरा मनरेगा का हाजरी भरो कहकर गाली-गलौज कर मारपीट कर हाथ में रखे झोला में मनरेगा एवं आवास योजना के रिकार्ड को छीन कर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया, जिससे रिकार्ड जल गया। आरोपी के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 221, 296(बी), 351(2), 115(2), 121(1), 132, 324(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

Crime