मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से बंसीबहार में लौटी बिजली: खराब ट्रांसफार्मर बदला, ग्रामीणों को मिली राहत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से बंसीबहार में लौटी बिजली: खराब ट्रांसफार्मर बदला, ग्रामीणों को मिली राहत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से बंसीबहार में लौटी रोशनी, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

जशपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर विकासखंड कांसाबेल के बंसीबहार टोली में खराब ट्रांसफार्मर के कारण बाधित विद्युत आपूर्ति को पुनः बहाल कर दिया गया है। बिजली संकट का सामना कर रहे मुहल्लेवासियों को इससे बड़ी राहत मिली है। समस्या का त्वरित समाधान होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। विकासखंड कांसाबेल के ग्राम दोकड़ा के सरपंच ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि बंसीबहार टोली में स्कूल के पास लगा ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे मुहल्लेवासियों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

 मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विद्युत विभाग द्वारा तत्काल पहल करते हुए बंसीबहार में खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से पुनः प्रारंभ हो गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। विशेष रूप से बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Jashpur